फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गढ़ोचक रेलवे लाइन के पास से 45 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jun 17, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़ोचक रेलवे लाइन के पास से दो बैग में रखे 45 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज कृपाल टोला गांव निवासी नंद राय के पुत्र राम प्रवेश राय है। नदी थाना के अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि किसी ट्रेन को वैक्यूम कर शराब उतरा गया है। धंधेबाज शराब को ठिकाना लगाने की कोशिश कर रहा था।