शाहजहांपुर: चौक कोतवाली के बिजलीपुरा मोहल्ले में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शुक्रवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
चौक कोतवाली के बिजलीपुरा मोहल्ले में गुरूवार की दोपहर 11वीं कक्षा की छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर तक बेटी नीचे नही आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। बेटी का शव फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।