सागर नगर: किसानों के चक्का जाम की जानकारी लगते ही सागर पहुंचे जीतू पटवारी, भाजपा सरकार पर बोला हमला
सागर में किसानों के चक्का जाम की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी पहुंचे और किसानों से चर्चा की। किसानों ने खरीदी बंद होने और गेहूं खरीदी शुरू न होने की समस्या बताई। पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों की परेशानी उठाई और मौके से ही सागर कलेक्टर को फोन कर जल्द खरीदी शुरू कराने की मांग की।