शामली: महंत के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभद्र कमेंट करने वाले आरोपी के खिलाफ झिंझाना थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश
Shamli, Shamli | Jun 21, 2026 रविवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सतगुरु स्वामी समनदास आश्रम शुक्रताल के महंत के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक व्यक्ति द्वारा अभद्र कमेंट करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है। प्रकरण में पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया की प्रभारी निरीक्षक थाना झिंझाना को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।