उजियारपुर: मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या का खुलासा, पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के करिआरा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। मुख्य आरोपी सनी गिरी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया गया है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी कि दो मामले पहले से ही दर्ज है।