परसिया: अंबेडकर विचार मंच, बौद्ध महासभा और भाजपा ने बाबा साहब की जयंती मनाई, रैली निकाली
अंबेडकर विचार मंच और बौद्ध महासभा , भाजपा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। अंबेडकर तिराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली निकाली गई।रैली अंबेडकर तिराहे से गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए वापस तिराहे पर अंबेडकर प्रतिमा के समीप समाप्त हुई। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, अरुण कपूर,, उपाध्यक्ष महेष सोमकुंवर, आदि रहे