बुढ़ार: डायल 112 पुलिस का पीछा करने पर कुएं में गिरी कार, दो तस्करों की मौत
Burhar, Shahdol | Apr 14, 2026 शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस द्वारा पीछा करने पर गांजा लदी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद भाग रहे दो आरोपी अंधेरे में कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव बाहर निकालकर करीब कार से 6 किलो गांजा जब्त किया और मामले की जांच मंगलवार दोपहर एक बजे से शुरू कर दी है।