मसूदा: बांदनवाड़ा खेड़ी टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और हाईवे जाम मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
Masuda, Ajmer | Jul 4, 2026 बांदनवाड़ा खेड़ी टोल प्लाजा पर कानून व्यवस्था भंग कर तोड़फोड़ करने व नेशनल हाईवे-48 को जाम करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।वारदात के बाद से ही आरोपी अपनी गिरफ्तारी के डर से छिपता फिर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने शनिवार शाम 5 बजे जानकारी दी।