सैदपुर: डहन में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रिश्तेदार की शादी में जा रहे किसान की मौत, पत्नी गंभीर, मांगलिक कार्यक्रम में मातम
सैदपुर थाना क्षेत्र के डहन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 58 वर्षीय किसान लल्लन बिंद पुत्र स्व. रामसूरत और उनकी पत्नी 55 वर्षीया रमावती देवी निवासिनी कुरई, भीखापुर, नंदगंज बुरी तरह लहूलुहान हो गए। तत्काल दोनों घायलों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन लल्लन बिंद ने अंततः दम तोड़ दिया।