मुरैना नगर: सिकरवारी बाजार में महिला चोर की जमकर हुई पिटाई, बाबरिया गैंग से जुड़ी महिला पकड़ी गई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
मुरैना के सिकरवारी बाजार में ई-रिक्शा में बैठी महिला द्वारा कथित चोर महिला को पकड़ने के बाद हंगामा हो गया।सावित्री बच्चों के साथ लौट रही थी,तभी महिला ने पर्स से रुपये चोरी कर लिए।पकड़ने पर उसने 3 वर्षीय बच्चे को छीनने का प्रयास किया,जिसके बाद भीड़ ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी।वीडियो आज वायरल है।आरोपी का संबंध बाबरिया गैंग से बताया जा रहा है,पुलिस जांच कर रही है