डिंडौरी: चौबीस गऊघाट सकरी टोला नर्मदा नदी के किनारे खेत में वृद्ध की मिली लाश, विक्रमपुर पुलिस कर रही जांच
डिंडौरी जिले के चौबीस गऊघाट सकरी टोला नर्मदा नदी के किनारे खेत में वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई ग्रामीणों की सूचना पर विक्रमपुर पुलिस मंगलवार सुबह 11:30 मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और लाश की पहचान को लेकर अभियान चला रही है। विक्रमपुर पुलिस लाश की पहचान को लेकर प्रयास कर रही फिलहाल सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से लाश की पहचान को लेकर प्रयास जारी है।