#kullu बीते दिनों भेखली में हुए एचआरटीसी बस हादसे के बाद तैनात ड्राइवर को निलंबित किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ड्राइवर के निलंबन से कई लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
इसी को लेकर समाज से बंटी सरजी और संजय चौहान ने आरएम कुल्लू से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर को जल्द बहाल करने की मांग उठाई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर एक सप्ताह के भीतर निलंबित ड्राइवर को बहाल नहीं किया गया, तो 25 या 27 सितंबर को उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Sep 15, 2026