कैराना: कैराना में ब्रिज के निकट यमुना नदी में स्नान के दौरान दो चचेरे भाई डूबे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
Kairana, Shamli | Sep 26, 2026 शनिवार प्रातः करीब साढ़े नौ बजे कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर ब्रिज के निकट यमुना नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पानीपत से परिवार यमुना नदी में स्नान करने आया हुआ था। इसी दौरान 9 वर्षीय विवेक यमुना नदी में डूबने लगा, जिस पर उसका चचेरा भाई 18 वर्षीय विमल भी उसे बचाने के लिए यमुना नदी में उतर गया। इसी दौरान वह भी डूब गया।