करतला: साडा स्कूल में रासेयो की पहल, राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा शुरू
Kartala, Korba | Apr 10, 2026 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साडा की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।