देवप्रयाग में बंजी जंपिंग के बाद 21 वर्षीय युवक की मौत
देवप्रयाग में बंजी जंपिंग करने आए 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्य रस्तोगी, निवासी देहरादून, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्य रस्तोगी अपने परिजनों के साथ देवप्रयाग क्षेत्र में बंजी जंपिंग गतिविधि के लिए आया था। जंप लेने के कुछ समय बाद उसे पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। शुरुआत में परिजन उसे पास के एक लॉज में ले गए, जहां उसे आराम देने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#uttarakhand #newpost #devprayag #dehradunnowmagazine #whatshappeninginaround