टीकमगढ़ में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में औसतन करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई है।