स्याना: नगर के नवीन मंडी परिसर में भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Siyana, Bulandshahr | Apr 25, 2026
नगर के नवीन मंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगे राम त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता नवीन मंडी परिसर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।