संतकबीरनगर जनपद के महुली बाजार में सड़क पटरी पर तीन लेयर में हुए अतिक्रमण के चलते पिछले एक महीने से लगातार जाम की समस्या बनी हुई थी। आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बाजार क्षेत्र में स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि लोगों के लिए बाजार से गुजरना भी कठिन हो गया था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने थाना