दमोह: बांदकपुर कॉरिडोर के समर्थन और अतिक्रमण हटाने जागरूकता अभियान, हिंदू समाज 30 जून को मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 29, 2026 दमोह बांदकपुर धाम कॉरिडोर निर्माण के समर्थन में जिला स्तरीय हिंदू समाज 30 जून को जटाशंकर मंदिर से विशाल एकत्रीकरण करेगा। आयोजन में बांदकपुर सहित जिलेभर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री और पर्यटन-संस्कृति मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने तथा कॉरिडोर निर्माण में आ रही बाधाएं दूर करने की मांग की जाएगी।