हरिहरगंज नगर पंचायत में सोमवार शाम 5 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 23 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया, जिसमें कुल 65.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया।