सिंघवारा: में दो दिवसीय स्पेशल ट्रैफिक ड्राइव, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, हेलमेट और सीट बेल्ट पर विशेष ज़ोर
जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से रविवार को यातायात पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर स्पेशल ड्राइव चलाया गया। यह अभियान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों सहित पूरे जिले में एक साथ संचालित किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।