हैदरगढ़: पकरिहा में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नामांकन के लिए की गई अपील
सिद्धौर ब्लॉक में सोमवार करीब 9 बजे 'स्कूल चलो अभियान' का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ब्लॉक की 96 ग्राम पंचायतों में स्थित करीब 213 परिषदीय विद्यालयों में से अधिकांश स्कूलों में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और ग्राम प्रधानों की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। छात्र-छात्राएं हाथों में प्रेरणादायक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।