तालबेहट: झररघाट के पास हाइवे 44 पर तेज रफ्तार बोलोरो कार पलटी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के झरऱ घाट के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया बताया गया कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जो की झांसी से भोपाल जा रहे थे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उपचार किया है।