बलरामपुर में तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई हुई, लेकिन दोनों पक्षों की बहस पूरी नहीं हो सकी। इसके चलते अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय की अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी निर्धारित कर दी है।