खोदावंदपुर: ईद,रामनवमी व चैती दुर्गा को लेकर खोदावंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
खोदावंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार व बीडीओ नवनीत नमन के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस बैठक में ईद उल फितर, चैती दुर्गा व रामनवमी को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान उक्त सभी त्यौहारों में विधि व्यवस्था से संबंधित शांति समिति के सदस्यों से सुझाव भी लिए गए।