पवई: विकास की वेदी पर विस्थापितों की चिता: पन्ना में जल-जंगल-जमीन के सवाल पर धधका आंदोलन
Pawai, Panna | Jul 6, 2026 आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते उनके पैर थक गए, लेकिन फाइलों में बंद न्याय अब तक बाहर नहीं निकला। आदिवासी महिलाओं ने आरोप लगाया कि काम के नाम पर रिश्वत मांगी जाती है और विरोध करने पर दबाव तथा डराने-धमकाने का सामना करना पड़ता है। यह आरोप प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।