थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के बहुचर्चित मामले में करीब पांच माह से फरार चल रहे आरोपी राजा बाबू परमार, निवासी ग्राम अमोलपथा, जिला शिवपुरी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 10 फरवरी 2026 को रेत विवाद के दौरान हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार था।