सनावद नगर की नर्मदा विहार कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। व्यासपीठ पर विराजित पंडित राम राजा शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं युवा लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कंस वध तथा रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया।