अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर तीन में बढ़ते नशे के खिलाफ वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन
अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 3 में नशा बढ़ने के कारण वार्ड वासियों ने आज बुधवार को दोपहर 3:30 नशा बेचने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड के मुख्य चौराहों पर सरेआम मेडिकल नशा और चिट्टे का नशा बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब वार्डवासियों ने वार्ड में पहरा लगना शुरू कर दिया है। वार्डवासियों ने पुलिस प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की है।