मुज़फ्फरनगर: पुराने मुकदमों की रंजिश में भड़की हिंसा, महिलाओं पर बरसे ईंट-पत्थर; घायल परिवार SSP कार्यालय पहुंचा
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वैल्ली गांव में पुराने मुकदमों की रंजिश को लेकर हिंसक हमला हुआ। आरोप है कि दबाव न मानने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला किया। गौतम मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिलाओं पर ईंट-पत्थर फेंके गए। पीड़ित परिवार SSP कार्यालय पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग की है।