हरिहरगंज: संडा-मटपा रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस मिशन स्कूल में भगवान बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई
हरिहरगंज से सटे सीमावर्ती संडा-मटपा रोड़ स्थित सुभाष चंद्र बोस मिशन स्कूल में एशिया के प्रकाश पुंज तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती भव्य तरीके से मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में भगवान बुद्ध के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी। इस दौरान शिक्षकों ने बुद्ध के जीवन एवं उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।