नागदा: नागदा में केमिकल टैंकर रिसाव, 200 मीटर तक आंखों में जलन, बिरला ग्राम मार्ग पर ट्रैफिक रुका, पुलिस तैनात
Nagda, Ujjain | Sep 21, 2026 नागदा स्थित ग्रेसिम उद्योग के स्टेपल फाइबर डिवीजन के पावर हाउस गेट के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे केमिकल से भरे टैंकर में रिसाव की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार टैंकर उद्योग में एंट्री से पहले मुख्य मार्ग पर खड़ा था, तभी उसमें से केमिकल का रिसाव होने लगा। अपुष्ट जानकारी के अनुसार टैंकर में एसिटिक एसिड भरा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है