मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में बल्ब चोर का कारनामा: सर्विस सेंटर के बाहर लगा LED बल्ब उखाड़ ले गया स्कूटी सवार, CCTV में कैद हुई वारदात
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक टू-व्हीलर सर्विस सेंटर के बाहर लगा एलईडी बल्ब चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग छोटी-छोटी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं।