लखीमपुर खीरी जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर बुधवार को हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। शहर के संकटा देवी पेट्रोल पंप और रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग वाहन लेकर लंबी कतारों में खड़े रहे, वहीं कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल लेने को लेकर आपस में नोकझोंक भी देखने को मिली।