श्रीकरणपुर में नई सड़क से ट्रक गुजरने के मामले में सड़क क्षतिग्रस्त होने पर लगाया गया जुर्माना
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 20, 2026
श्रीकरणपुर में नई बनी सड़क पर 18 टायर ट्रक गुजरने से तीन चौराहों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। भारी वाहन के दबाव से सड़क उखड़कर तितर-बितर हो गई। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारीमामले पर कार्रवाई करते हुए नगरपालिका प्रशासन ने ट्रक चालक पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया और भविष्य में ऐसे वाहनों पर रोक की चेतावनी दी है।