बड़वानी: पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मल्फा के ग्रामीण भाजपा में शामिल, विधायक ने किया स्वागत
बड़वानी जिले पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के खेतिया मंडल अंतर्गत ग्राम मल्फा के 40 से अधिक ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।पानसेमल विधायक कार्यालय में पीएम और सीएम की जनहितैषी नितीयो और क्षेत्रीय विधायक द्वारा योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई है।