बलिया: जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद कपूरी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर खुलेआम जार में दिया जा रहा पेट्रोल
Ballia, Ballia | Apr 28, 2026 जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर खुलेआम जार पर पेट्रोल दिया जा रहा है। इसका फोटो सोशल मीडिया पर मंगलवार की सुबह 10 बजे किसी ने वायरल कर दिया। एक तरफ जिलाधिकारी का सख्त निर्देश है कि पेट्रोल की कालाबाजारी ना हो पाए, वहीं दूसरी तरफ देखा जा रहा है कि 20 लीटर पानी के जार में पेट्रोल लिया जा रहा है।