घाघरा: आदर लसटाड़ के पास सड़क पर घायल व्यक्ति सीएचसी घाघरा लाया गया, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | May 29, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के आदर लसटाड़ के समीप सड़क में घायल पड़े एक व्यक्ति को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाबत मेरी जानकारी के अनुसार सड़क किनारे घायल अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। जिसे देख ग्रामीणों द्वारा अस्पताल भिजवाया गया