चूरू: रामपुराबास के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, स्कूटी सवार की मौत, सेना का जवान हुआ घायल
Churu, Churu | Jul 10, 2026 चूरू के सरदारशहर रोड़ पर रामपुराबास के पास शुक्रवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया।