फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद: सुभाष तिराहा पर बस कंडक्टर और ट्रैफिक पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक, 10 मिनट तक चला विवाद बना चर्चा का विषय
शहर के सुभाष तिराहा के पास मंगलवार दोपहर करीब 3:55 बजे उस समय माहौल गरमा गया जब उरई डिपो की बस बस स्टैंड की ओर मुड़ी, तभी ट्रैफिक पुलिस ने पीछे से उसकी फोटो खींच ली। इस पर नाराज बस कंडक्टर ने बस रुकवाकर नीचे उतरकर मौके पर मौजूद सिपाही और दरोगा संतोष कुमार से फोटो खींचने को लेकर बहस शुरू कर दी।