शुक्रवार की शाम करीब 7:10 पर जिला पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मीडिया को बताया कि SP के निर्देशन पर भणियाणा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित दो मुलजिम भाखर सिंह और रईस खान को गिरफ्तार किया है दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है, SP ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारियों को निर्देशित किया है