उधवा: उधवा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
उधवा प्रखंड में गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली के नेतृत्व में स्व. दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड आंदोलन और संगठन को मजबूत बनाने में उनके अद्वितीय योगदान और समर्पण को याद रखा जाएगा।