बरेली: युवक को स्मैक के झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का आरोप, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बरेली में महिला ने पुलिस पर बेटे को जबरन उठाकर थर्ड डिग्री देने और एनडीपीएस एक्ट में झूठा फंसाने का आरोप लगाया। मां का दावा है कि चौकी में मारपीट से युवक की हालत बिगड़ गई और नाक-मुंह से खून आने लगा। पत्नी ने भी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए और सीसीटीवी जांच की मांग की। परिवार ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।