हुज़ूर: वक्फ की 253 एकड़ जमीन पर बवाल, भोपाल के ताजुल मस्जिद के बाहर मुस्लिम त्योहार कमेटी का विरोध प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Jun 5, 2026 रायसेन जिले के बाड़ी क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की कथित 253एकड़ जमीन के सौदे को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में जुम्मे की नमाज के बाद ताजुल मस्जिद परिसर के बाहर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया और मामले में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए।