चायल: चलौली गांव में किशोर को युवक की तरफ देखने का पड़ा महंगा, पाइप से पीटकर किया घायल
कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव में युवक की तरफ देखना एक किशोर को भारी पड़ गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने रास्ते में रोककर पाइप से उसकी पिटाई कर दी, जिससे किशोर घायल हो गया। गुरुवार पीड़ित किशोर अपनी मां सूला देवी के साथ क्षेत्राधिकारी चायल कार्यालय पहुंचा और शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।