सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने क्षेत्र से 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की हीरो स्प्लेंडर बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना चिलकाना पुलिस अपराध रोकथाम हेतु सघन चेकिंग कर रही है। थाना प्रभारी सिमरन सिंह के नेतृत्व में अब्दुल्लापुर अहादी-फिरोजाबाद मार्ग पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे संदिग्धों की तलाशी ली गई। इस दौरान अभियुक्त अंशुल सैनी, आमिर व आमिष सभी थाना चिलकाना निवासी गिरफ्तार हुए।