मुरैना नगर: किशनपुर गांव में चरित्र संदेह को लेकर हुई हत्या और उसके बाद की खुदकुशी, घर से निकलीं 4 अर्थियां, हुआ अंतिम संस्कार
किशनपुर गांव में चरित्र संदेह को लेकर की गई थी हत्या और उसके बाद खुदकुशी की गई।एक ही घर से चार अर्थियां निकली और एक साथ अंतिम संस्कार हुआ।मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुए दर्दनाक हत्याकांड से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि चरित्र संदेह को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी थी।