चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर खादर के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर अपनी गन्ने और मक्का की फसल जोतने का लगाया आरोप
शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के जलालपुर खादर के तेजपाल सिंह का कहना है कि उसकी 18 बीघा भूमि है। उस पर गन्ना व मक्का की फसल खड़ी हुई थी। कुछ लोगों ने उसकी फसल को जोत दिया।विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।