उचकागांव: विशेष अभियान के तहत फरार आरोपी गोविंद मांझी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गोपालगंज एसपी के कड़े निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों में वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उचकागांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त गोबिंद मांझी को गिरफ्तार किया है