झाझा: झाझा मुख्य बाजार में आधे घंटे में हुई दो छिनतई, दो सरकारी कर्मी बने निशाना, कुल ₹3 लाख 60 हजार की हुई छिनतई
Jhajha, Jamui | May 5, 2026 झाझा शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिख रहा है। मंगलवार को सुबह 11:30 से 12 बजे दोपहर महज आधे घंटे में दो छिनतई की वारदात हुई। पहली घटना में रेलवे चालक खुर्शीद आलम से उचक्कों ने 30 हजार रुपये छीन लिए, वहीं दूसरी घटना में एएनएम सविता कुमारी से बाइक सवार बदमाश 3 लाख 30 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। दोनों घटनाएं दिनदहाड़े थाना के आसपास हुईं। पीड़ितों की शिकायत